Advertisment

MP budget 2026 : MP बजट में किसानों को 337 करोड़ की प्रोत्साहन राशि,लाडली बहनों के लिए करोड़ो की राशि का प्रावधान

Madhya Pradesh विधानसभा में बजट 2026-27 पेश होने के बाद सीएम Mohan Yadav ने इसे पहला रोलिंग बजट बताया। गरीब, महिला, युवा और किसान पर फोकस, लाड़ली बहना के लिए ₹23,882 करोड़ और 1 लाख सोलर पंप की घोषणा।

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट 2026-27 पेश होने के बाद सीएम मोहन यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये पहला रोलिंग बजट है। बजट में 4 वर्गों का विशेष ध्यान रखा है, गरीब, महिला, युवा और किसान। ये बजट सिर्फ इस वर्ष का नहीं बल्कि आगामी 2 साल का बजट है। बजट घोषणाओं में लाड़ली बहना के लिए ₹23,882 करोड़ और 1 लाख सोलर पंप जैसे कदम सामाजिक सुरक्षा और ऊर्जा बदलाव को सहारा देंगे। ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए ₹21,630 करोड़ की सड़क योजना भी मांग–आपूर्ति की चेन को मजबूत करेगी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें