MP BJP: मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। संगठन ने प्रदेश युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति की है। श्याम टेलर बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) और अश्विनी परांजपे महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। एमपी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसका आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि बीजेपी युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष श्याम टेलर शाजापुर के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वहीं महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष अश्विनी परांजपे जबलपुर की हैं। वह महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री रही हैं।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें