Advertisment

आज का मुद्दा: डिसेंट्रलाइजेशन की बारी, BJP में 2028 की तैयारी, BJP जिला प्रभारी को बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश बीजेपी ने 2028–29 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। रणनीति के तहत जिम्मेदारियां जिलों तक डिसेंट्रलाइज की गई हैं। चुनावी अनुभव वाले नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया है, जिनके हाथ में बूथ से जिले तक संगठन की कमान होगी।

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश बीजेपी ने अभी से 2028–29 की सियासी तैयारी शुरू कर दी है..पार्टी ने इस बार रणनीति के तहत जिम्मेदारी जिलों तक डिसेंट्रलाइज करने का फैसला लिया है..इसी के तहत ऐसे नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया है..जिनके पास चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव है..निगम-मंडल की उम्मीद लगाए बैठे कई नेता भले ही निराश हुए हों..किन पार्टी ने साफ कर दिया है कि फोकस पद नहीं, प्रदर्शन पर है..जिला प्रभारी सिर्फ नाम के नहीं होंगे..बूथ स्तर की मजबूती से लेकर..जिले में प्रदेश संगठन के प्रतिनिधि की भूमिका तक सारी कमान इन्हीं के हाथ में होगी..मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश संगठन ने सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी का साफ संदेश दे दिया..

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें