Advertisment

MP- CG में सरकारी बैंक हड़ताल, नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं ठप

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल से सरकारी बैंकों का काम प्रभावित रहेगा। नकद लेनदेन व चेक क्लियरेंस नहीं होंगे। MP में 7 हजार ब्रांच बंद रहेंगी, करीब 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

author-image
Sourabh Pal

आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसका असर सरकारी बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा। नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं आज प्रभावित रहेंगी।बैंक कर्मचारी फाइव डे वर्क-वीक को तुरंत लागू करने की मांग कर रहे हैं। यूनियन का कहना है कि कर्मचारी प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए तैयार हैं।इस हड़ताल का प्राइवेट बैंकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मध्य प्रदेश में सरकारी बैंकों की करीब 7 हजार शाखाओं में ताले लगे रहेंगे और लगभग 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें