बात मध्यप्रदेश की करें तो पिछले 40 दिनों से लापता चल रहे मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है...डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दावा किया है कि विधायक प्रदीप पटेल कोलकाता में हैं और उनसे उनकी बात भी हुई है। शुक्ल ने साफ कहा कि डर या किसी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक सुरक्षित हैं और जल्द ही सामने आ सकते हैं। लंबे समय से विधायक के लापता होने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, जिससे राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई थी। विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था। ऐसे में डिप्टी सीएम का यह बयान कई अटकलों पर विराम लगाने वाला माना जा रहा है...फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विधायक सार्वजनिक रूप से कब सामने आते हैं।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us