मध्य प्रदेश में अभी फरवरी खत्म भी नहीं हुई है… लेकिन गर्मी ने अप्रैल जैसा एहसास कराना शुरू कर दिया है। राज्य के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है।सबसे ज्यादा तापमान खंडवा और खरगोन में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में पारा 32 डिग्री तो इंदौर में 33 डिग्री तक पहुंच गया। हालात ये हैं कि रात का तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर प्रदेश के उत्तरी जिलों में देखने को मिल सकता है, जहां हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us