Advertisment

MP Weather : MP के 13 शहरों में पारा 10 से नीचे पहुंचा,9 फरवरी से एक्टिव होगा नया सिस्टम

मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर वापसी की है। भोपाल, इंदौर सहित 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा। पचमढ़ी, उमरिया और खजुराहो सबसे ठंडे रहे। सुबह हल्का कोहरा छाया, दिन में धूप से राहत मिली।

author-image
Sourabh Pal

मध्यप्रदेश में ठंड की वापसी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात प्रदेश के कई हिस्सों में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी, उमरिया और खजुराहो सबसे ठंडे स्थान रहे, जहाँ न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय विजिबिलिटी यानी दृश्यता में भी कमी दर्ज की गई। उज्जैन, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार पर थोड़ा असर पड़ा। हालांकि, दिन में खिली धूप के कारण कोहरा जल्दी छंट गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात में ठंड का असर बना रह सकता है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें