मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन तेज हो गई है। सुबह और रात के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता कम हो रही है और यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर के बने रहने की चेतावनी दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें