Advertisment

कपास के किसानों की खुली किस्मत, वैज्ञानिकों का ये आविष्कार बचाएगा लाखों रुपये!

भोपाल के केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने नई कपास हार्वेस्टिंग मशीन विकसित की है, जो मिनटों में कम खर्च पर तुड़ाई करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे किसानों के लिए वरदान बताया। सरकार नई बीज वैरायटी पर भी काम कर रही है।

author-image
Sourabh Pal

आज किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिया है। उन्होंने एक ऐसी कपास हार्वेस्टिंग मशीन तैयार की है, जो खेती का तरीका बदल देगी। अब तक कपास की तुड़ाई हाथों से करनी पड़ती थी, जिसमें बहुत मेहनत और पैसा लगता था, लेकिन यह मशीन अब इस काम को मिनटों में और बेहद कम खर्च में पूरा कर देगी। खुद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मशीन की तारीफ करते हुए इसे किसानों के लिए एक बड़ा वरदान बताया है। सरकार अब ऐसी नई बीज वैरायटी पर भी काम कर रही है जिससे पैदावार और बढ़े।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें