Advertisment

E-Attendance को लेकर एक फिर गरमाया मामला! शिक्षक संघ ने राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

जबलपुर में ई-अटेंडेंस (E-Attendance) एप पर विवाद बढ़ा। शिक्षक संघ ने तकनीकी खामियों, डेटा लीक और वेतन कटौती के आरोप लगाए। संघ ने चेतावनी दी कि समाधान न मिलने पर अगले महीने राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

author-image
Sourabh Pal

जबलपुर में ई-अटेंडेंस (E-Attendance) एप को लेकर विवाद लगातार तेज़ होता जा रहा है। शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संघ अध्यक्ष जगदीश यादव ने एप में गंभीर तकनीकी खामियों का आरोप लगाते हुए कहा कि e-HRMS और हमारे शिक्षक एप पूरी तरह असुरक्षित हैं। उनका कहना है कि एप में डेटा लीक और साइबर फ्रॉड की आशंका बढ़ गई है, जिससे शिक्षकों की निजी जानकारी खतरे में पड़ रही है। शिक्षक संघ का यह भी आरोप है कि कई जिलों से अतिथि शिक्षकों के वेतन कटने की शिकायतें मिली हैं, जिसके पीछे एप की तकनीकी त्रुटियाँ जिम्मेदार हैं। संघ का कहना है कि प्रशासन दबाव की नीति अपनाकर एप का जबरन पालन करवाना चाहता है। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो अगले महीने से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Advertisment
teacher HIGHCOURT E-attendance
Advertisment
चैनल से जुड़ें