Indian Premier League (IPL) 2026 का आगाज अब 28 मार्च से होगा। पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। तारीखों की घोषणा ब्रॉडकास्टर Star Sports ने अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल से पहले की। चुनावी माहौल के चलते तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में मैचों की तारीखों और वेन्यू पर असर पड़ सकता है। हालांकि IPL की ओर से अभी तक पूरे टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us