Advertisment

Indore : बिना लाइसेंस चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी पर RTO ने कसा शिकंजा, 12 वाहन जब्त

इंदौर में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी पर RTO ने कार्रवाई की। नोटिस के बाद ऐप से बुकिंग कर 12 बाइक टैक्सी जब्त की गईं। पुलिस की मदद से ऐप बंद कराने की तैयारी है।

author-image
Sourabh Pal

इंदौर में ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही बाइक टैक्सी सेवाओं पर आरटीओ ने कार्रवाई की है। आरटीओ ने रैपिडो कंपनी पर शिकंजा कसते हुए 12 बाइक टैक्सियों को जब्त किया है। बताया गया है कि इंदौर में रैपिडो को अब तक ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला है, इसके बावजूद खुलेआम संचालन किया जा रहा था।नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में तीन दिन पहले रैपिडो को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद आरटीओ ने ऐप के जरिए बुकिंग कर खुद चालकों को पकड़ा। जांच में पाया गया कि बाइक टैक्सियां बिना अनुमति चलाई जा रही थीं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें