Advertisment

Indore : राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो आरोपी दोषमुक्त, सबूतों के अभाव में मिली राहत

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त हुए। गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर सबूतों के अभाव में बरी किए गए। हत्या और सबूत मिटाने से जुड़ा कोई सीधा आरोप साबित नहीं हुआ।

author-image
Sourabh Pal

इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। इस मामले में दो आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त हो गए हैं। इनमें गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर शामिल हैं। दोनों को सबूतों के अभाव में बरी किया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि हत्याकांड से उनका कोई सीधा संबंध नहीं था। शिलॉन्ग पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था, लेकिन कोर्ट में यह साबित नहीं हो सका कि उन्होंने हत्या में कोई भूमिका निभाई।इसके अलावा आरोप यह भी थे कि आरोपी ने सबूत मिटाने का प्रयास किया, लेकिन यह आरोप भी साबित नहीं हो सका। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों पर कोई अपराध प्रमाणित नहीं हुआ। इस फैसले के बाद बलवीर सिंह अहिरवार और लोकेंद्र तोमर को राहत मिली है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें