Advertisment

Delhi: भारत के लिए नए साल पर खुशखबरी,भारत बना दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था...

भारत नए साल पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। $4.18 ट्रिलियन GDP के साथ भारत ने जापान को पीछे छोड़ा। 2030 तक अर्थव्यवस्था के $7.3 ट्रिलियन पहुंचने और जर्मनी को पछाड़ने की संभावना है।

author-image
Sourabh Pal

नए साल पर भारत के लिए बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है और वैश्विक आर्थिक मंच पर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 4180 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो देश की तेज़ आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।विशेषज्ञों के अनुसार, अगर विकास की यही रफ्तार बनी रही तो भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक लगभग 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है। इतना ही नहीं, अनुमान है कि 2030 तक भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ सकता है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ सकता है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें