Advertisment

CG News: Krishak Unnati Yojana कार्यक्रम में CM Sai ने किसानों के खातों में की राशि ट्रांसफर

होली 2026 से पहले कृषक उन्नति योजना के तहत 1,17,344 कबीरधाम के किसानों के खातों में 461.82 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राशि जारी की।

author-image
Sourabh Pal

होली (Holi 2026) से पहले धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी कर दी है। जिससे किसानों की भी होली रंग बिरंगी होगी। आपको बता दें इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर कर दिया हैं। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें