Advertisment

MP Politics: बीजेपी प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल, हितानंद शर्मा की जिम्मेदारी बदली

संघ कार्यकर्ता और MP BJP संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जिम्मेदारी बदली गई है। उन्हें मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। वे अशोकनगर निवासी हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

author-image
Sourabh Pal

संघ कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जिम्मेदारी बदल दी गई है। उन्हें मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। वे मूल रूप से अशोकनगर (चंबल क्षेत्र) के निवासी हैं और विद्या भारती संगठन से जुड़े थे। हितानंद शर्मा वर्तमान में मध्य प्रदेश BJP के संगठन महामंत्री हैं। वे राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन) की भूमिका भी निभा चुके हैं। 2020 में उन्हें BJP का प्रदेश सह-संगठन मंत्री बनाया गया था। यह कदम उपचुनावों से पहले संगठन मजबूत करने के लिए उठाया गया था। 2022 में सुहास भगत के स्थान पर वे संगठन महामंत्री बने।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें