हर घर नल जल योजना के तहत हमीरपुर जिले में अब योजना का असर जमीन पर दिखाई देने लगा है। कई गांवों में पाइपलाइन बिछ चुकी है और सुबह नियमित रूप से घरों तक पानी पहुंच रहा है।पाइपलाइन बिछाने के दौरान जहां-जहां सड़कों को नुकसान हुआ था, वहां उनकी मरम्मत भी कराई गई है। पहले ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब घर-घर नल से पानी पहुंचने लगा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली है।प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक जिले के करीब 129 गांवों में लगातार जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि योजना का लाभ जिले के सभी गांवों तक पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीणों को साफ और नियमित पेयजल की सुविधा मिल सके।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us