Gwalior में एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना Balabai Bazaar की बताई जा रही है, जो Kotwali Police Station क्षेत्र में आता है। जानकारी के मुताबिक मकान में आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घर में फंसे आधा दर्जन से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को एहतियातन बंद कर दिया गया, ताकि किसी और तरह की दुर्घटना न हो। करीब एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us