Advertisment

Gold-Silver Price: चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, एक ही दिन में करीब 67 हजार तक लुढ़की कीमत

सोना-चांदी के दाम शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ खुले। चांदी 67 हजार तक लुढ़की, सोना 15 हजार रुपए सस्ता हुआ। निवेशकों में मुनाफावसूली का असर, ETF में 23% तक गिरावट।

author-image
Sourabh Pal

लगातार तूफानी तेजी से बढ़ रहे सोना-चांदी के दाम शुक्रवार को मार्केट खुलते ही क्रैश हो गए...सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमत में आई है...MCX पर चांदी करीब 67 हजार रुपए तक टूट गई है...न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी गिरा है...गोल्ड में 15 हजार रुपए की गिरावट आई है...सोने और चांदी के ETF में आज 23% तक की गिरावट दर्ज की गई है...वहीं सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है...इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 3 लाख 39 हजार 350 रुपए किलो पर आ गई है... वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 65 हजार 795 रुपए पर आ गया है...एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे की वजह...बाजार में भारी बिकवाली है...निवेशकों की इसी मुनाफावसूली से कीमतों में अचानक से तेज गिरावट देखने को मिली है....

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें