Advertisment

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में भारी उछाल,2300 अंकों की उछाल के साथ खुला...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में तेजी आई। ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया। वहीं एपस्टीन केस में बिल-हिलेरी क्लिंटन गवाही को राजी हुए और ईरान ने अमेरिका से न्यूक्लियर डील पर बातचीत की इच्छा जताई।

author-image
Sourabh Pal

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हो गई है और इससे भारत का शेयर बाजार झूम गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि भारत अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा. दूसरी तरफ जेफरी एपस्टीन मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. बिल और हिलेरी क्लिंटन ने जेफरी एपस्टीन पर हाउस ओवरसाइट कमेटी की जांच में गवाही देने के लिए सहमत हुए हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी पुष्टि की है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि इस्लामिक गणराज्य की सरकार अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील पर बातचीत के लिए तैयार है. दोनों देश कथित तौर पर इस सप्ताह के अंत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उच्च-स्तरीय वार्ता के लिए इस्तांबुल में शीर्ष दूत भेजने के लिए तैयार हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की खबरों का यह लाइव ब्लॉग जहां आपको पूरी दुनिया में क्या कुछ हो रहा है, इसकी खबर एक साथ देंगे, तुरंत देंगे. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लेकर दूर देश अमेरिका तक, हर बड़ी ब्रेकिंग खबर और उसकी एनालिसिस पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें