ये सियासत के जेन जी हैं ...ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया को सियासत का जेन जी माना जा सकता है ...और जिस तरह से ग्वालियर चंबल में इन दिनों उनके स्वागत में कार्यकर्ता और आम लोगों की भीड़ उमड़ रही है और वो जिस तरह से लोगों से मिल रहे हैं ...ये तस्वीरें ही काफी कुछ कह जाती हैं ... दुनिया में जब जेन जी का बोलबाला है ..तो सियासत इससे कैसे अछूती रह सकती हैं ... महा आर्यमन सिंधिया ने बतौर GDCA अध्यक्ष अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की है...लेकिन बीजेपी की जेन जी की फेहरिस्त में वो अकेले नहीं हैं ..ग्वालियर चंबल में ही विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह प्रताप तोमर उर्फ रामू भैया और तुष्मल झा भी बीजेपी की नई पीढ़ी के तौर पर उभर रहे हैं ...बाकी प्रदेश की भी बात करें तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ...बुदनी में कार्यकर्ता के तौर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं ...तो वहीं बुंदेलखंड में गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव अपनी अपनी शैली में बीजेपी की जैन जी पीढ़ी का चेहरा बनने की कोशिश में हैं।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us