Advertisment

Rajim से लगे दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुधकैयां गांव (राजिम) में रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ असामाजिक तत्वों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की, जिसके बाद आक्रोश फैल गया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

author-image
Sourabh Pal

Gariaband Violence: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी और संवेदनशील घटना सामने आई है। राजिम से सटे दुधकैयां गांव में रविवार को दो संप्रदायों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। शुरुआती विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिससे पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एक संप्रदाय से जुड़े कुछ आपराधिक तत्वों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में कई लोगों को चोटें आने की बात सामने आई है। जैसे ही मारपीट की खबर दूसरे गुट तक पहुंची, आक्रोश फैल गया और हालात तेजी से बिगड़ने लगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें