Advertisment

MP Farmer News: बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट, किसानों को होली से पहले सौगात,खेत-खलिहानों के बीच होंगे बड़े फैसले

मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल बड़वानी में 2 मार्च को पहली कृषि कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए नई योजनाओं की घोषणा करेंगे।

author-image
Sourabh Pal

MP Farmer News: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार एक और बड़ा इतिहास रचने जा रही है... 2 मार्च को आदिवासी अंचल बड़वानी प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट का गवाह बनेगा... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होली से पहले किसानों पर सौगातों की बौछार करेंगे... देखिए ये खास रिपोर्ट...मध्यप्रदेश का आदिवासी अंचल बड़वानी इतिहास रचने जा रहा है... 2 मार्च को यहां प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट की बैठक होगी... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस अहम बैठक पर पूरे प्रदेश के किसानों की नजरें टिकी हैं... सीएम का फोकस किसान और खेती पर है... सरकार 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है... प्रदेश में किसानों की बेहतरी के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं... किसानों की समृद्धि के लिए बगीचे से बाजार तक योजना बनाई गई है... राज्य में पहली बार कृषि केबिनेट जनजातीय अंचल बड़वानी में हो रही है... इसमें सरकार किसानों को होली की सौगात देने जा रही है... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित इस वर्ष में हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी कार्यों और नवाचारों को प्रोत्साहन देंगे...

Advertisment
mp farmer news
Advertisment
चैनल से जुड़ें