Advertisment

Dhar : भोजशाला में आज पूजा और नमाज एक साथ, 8 हजार जवान तैनात

धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज एक साथ होगी। सूर्यादय से सूर्यास्त तक पूजा, तय समय पर नमाज की अनुमति। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 8 हजार जवान तैनात।

author-image
Sourabh Pal

धार जिले के भोजशाला परिसर में आज बसंत पंचमी के अवसर पर पूजा और नमाज एक साथ होगी। इसको लेकर प्रशासन के सामने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की बड़ी चुनौती है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार सूर्यादय से सूर्यास्त तक पूजा संपन्न कराई जाएगी, वहीं तय समय पर नमाज अदा करने की भी अनुमति दी गई है।नमाज के लिए पूजा स्थल से अलग विशेष स्थान निर्धारित किया गया है, ताकि दोनों धार्मिक गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। पूजा स्थल को छोड़कर नमाज के लिए अलग व्यवस्था की गई है। गुरुवार को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश जारी किए थे, जिसके बाद प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजशाला और आसपास के क्षेत्रों में करीब 8 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें