Advertisment

Farmer Inspiring Story : देपालपुर के किसान निर्भय सिंह ने गिरा हुआ गेहूं खेत फिर किया खड़ा, 4 दिन की मेहनत से बचाई फसल

देपालपुर के किसान निर्भय सिंह नागर ने तेज बारिश से गिरी 2 बीघा गेहूं की फसल को हार न मानते हुए 10 मजदूरों और रस्सियों की मदद से 4 दिन में दोबारा खड़ा कर दिया। इस पहल में 16 हजार रुपये से अधिक खर्च हुए, लेकिन उनकी मेहनत अब मिसाल बन गई है।

author-image
Sourabh Pal

देपालपुर के एक किसान ने साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो मुश्किलें भी रास्ता छोड़ देती हैं तेज बारिश और आंधी ने इलाके में तबाही मचा दी थी नई वैरायटी की गेहूं की फसल खेतों में आड़ी होकर गिर गई कई किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई नुकसान इतना बड़ा था कि मानो महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल गई हो लेकिन इसी बीच किसान निर्भय सिंह नागर ने हार नहीं मानी और इंतजार करने के बजाय निर्भय सिंह ने खुद ही अपनी किस्मत संवारने का फैसला किया किसान निर्भय सिंह ने बताया कि टीवी पर उन्होंने देखा था कि गिरी हुई फसल को दोबारा कैसे खड़ा किया जा सकता है बस फिर क्या था 10 मजदूर बुलाए गए, रस्सियां मंगवाई गईं और गेहूं के पुले बनाकर फसल को सहारा देने का काम शुरू हो गया करीब 2 बीघा खेत में गिरी फसल को चार दिन की कड़ी मेहनत से दोबारा खड़ा कर दिया इस काम में 16 हजार रुपये से ज्यादा खर्च हुए...

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें