छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को समाप्त करने के लिए राज्य शासन ने 5,000 नवीन शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती का बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस निर्णय से न केवल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास कर चुके हजारों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता भी खुल गया है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us