छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे. वहीे राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन की पूरी प्रक्रिया विधानसभा में हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक लक्ष्मी वर्मा के प्रस्तावक बने.
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us