Advertisment

Alcohol Sale: छत्तीसगढ़ में होली पर भी मिलेगी शराब, नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव

छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत अब होली पर भी शराब दुकानें खुली रहेंगी। 7 में से 3 ड्राई डे खत्म किए गए। अब साल में सिर्फ 4 ड्राई डे—26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर और 18 दिसंबर रहेंगे।

author-image
Sourabh Pal

CG में होली के दिन भी प्रदेशभर की सरकारी शराब दुकानें खुली रहेंगी। पहले होली पर दुकानें बंद रहती थीं, लेकिन 2026-27 की नीति में इसे समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार पहले घोषित 7 ड्राई डे में से 3 को खत्म कर दिया गया है। अब होली, मोहर्रम और 30 जनवरी को भी शराब बिक्री की अनुमति रहेगी। वर्ष 2026-27 में पूरे साल में सिर्फ 4 दिन ही ड्राई डे रहेंगे। इनमें 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर और 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती) शामिल हैं। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद होली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी शराब की बिक्री जारी रहेगी। प्रदेशभर की सभी सरकारी दुकानें निर्धारित समय पर खुलेंगी और ग्राहकों को सामान्य दिनों की तरह सेवा मिलेगी। नई नीति को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें