Advertisment

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बड़ा झटका: नक्सल संगठन का सबसे बड़ा लीडर है देवजी, अब किया सरेंडर!

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की प्रक्रिया तेज, दो बड़े नेता देवजी और संग्राम मल्ला ने हथियार सरेंडर किए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे अमित शाह की रणनीति का असर बताया।

author-image
Sourabh Pal

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे का काउंटडाउन शुरू हो गया है डेडलाइन से पहले नक्सली संगठन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है उसके कैडरों के पास हिंसा त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है यही वजह है कि दो बड़े नक्सली नेताओं ने फोर्स के सामने घुटने टेक दिए हैं नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी ने सरेंडर कर दिया है बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी CCM संग्राम मल्ला राजी के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं दरअसल बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था वर्तमान में ये नक्सल संगठन का सबसे बड़ा लीडर है इस पर सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही करीब डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित है जबकि संग्राम 1 करोड़ रुपए का इनामी नक्सली है मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद अंतिम पड़ाव पर है और ये अमित शाह की रणनीति का असर है 

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें