होली से पहले धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी करेगी। जिससे किसानों की भी होली रंग बिरंगी होगी। जानकारी के लिए आपको बतादें कि, इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us