Advertisment

सुकमा: 33 लाख के 10 नक्सली ने किया सरेंडर, 8 लाख का इनामी भीमा भी शामिल

छत्तीसगढ़ के दरभा डिवीजन में 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया, 33 लाख के इनामी भीमा सहित, 1 AK-47, 2 SLR और 1 BGL जमा किए। सरेंडर कार्यक्रम के दौरान IG बस्तर पी. सुंदरराज, CRPF DIG आनंद सिंह राजपुरोहित, सुकमा SP किरण चव्हाण और कलेक्टर देवेश ध्रुव मौजूद थे।

author-image
Sourabh Pal

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया है, जिन पर कुल 33 लाख का इनाम घोषित था। इनमें 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा भी शामिल है। नक्सलियों ने 1 AK-47, 2 SLR और 1 BGL समेत हथियार जमा किए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेने का निर्णय लिया है। सरेंडर कार्यक्रम के दौरान IG बस्तर पी. सुंदरराज, CRPF DIG आनंद सिंह राजपुरोहित, सुकमा SP किरण चव्हाण और कलेक्टर देवेश ध्रुव मौजूद थे।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें