DA Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में सीएम साय ने ऐलान किया कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। अब तक यह भत्ता 55 प्रतिशत था। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर है। महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा फायदा होगा। सरकार के इस फैसले को कर्मचारी हितैषी कदम माना जा रहा है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें