Advertisment

Budget Session 2026 : ‘संकल्प’ बजट पेश, महतारी वंदन के लिए 8200 करोड़ तो कृषि उन्नत योजना के लिए 10 हजार करोड़ की घोषणा

वित्त वर्ष 2026-27 का बजट आज विधानसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में प्रस्तुत किया। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है और कुल बजट आकार 1.72 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

author-image
Sourabh Pal

छत्तीसगढ़ की आर्थिक दिशा तय करने वाला वित्त वर्ष 2026-27 का बजट आज विधानसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में प्रस्तुत किया। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है और कुल बजट आकार 1.72 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि विकास की इस यात्रा का आधार ‘ज्ञान’ और ‘गति’ रहेगा। बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कृषि उन्नत योजना के लिए बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने किसानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। वहीं, पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वन संरक्षण के लिए 913 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नक्सलियों के गढ़ को एजुकेशन का हब बनाने का फैसला लिया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें