Advertisment

CG Budget Session: विधानसभा बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल रमेन डेका ने अनुमति दी। 15 बैठकें होंगी। पहले दिन अभिभाषण और पहले सप्ताह में साय सरकार बजट पेश करेगी।

author-image
Sourabh Pal

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र शुरू करने की अनुमति दे दी है। लोकभवन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। और पहले ही सप्ताह साय सरकार अपना सालाना बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद सोमवार से विधायक प्रश्न जमा कर सकेंगे। नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में यह पहला बजट सत्र होगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें