Advertisment

'बृजमोहन अग्रवाल के कांग्रेस से अच्छे संबंध'... रायपुर सांसद पर चरणदास महंत का बड़ा बयान

"बृजमोहन अग्रवाल भाजपा में रहकर भी कांग्रेस की मदद करते हैं!" नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के इस बड़े बयान ने छत्तीसगढ़ में मचाया सियासी बवाल। जानें पूरी खबर।

author-image
Sourabh Pal

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लेकर बड़ा और सियासी हलचल बढ़ाने वाला बयान दिया है। महंत ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा में रहते हुए भी कांग्रेस की मदद करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।यह बयान छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां मंच पर कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता एक साथ नजर आए।महंत से बृजमोहन अग्रवाल के साथ मंच साझा करने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेझिझक कहा कि बृजमोहन अग्रवाल से उनके हमेशा अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। महंत ने कहा, “वो कांग्रेस के भी काम आते हैं और भाजपा के भी। राजनीति में रिश्ते केवल पार्टी की सीमाओं में नहीं बंधे होते।”

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें