Advertisment

Delhi: अब 6 छंदों का होगा राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य,विपक्ष ने उठाए सवाल

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम् के 6 छंद अपनाते हुए सरकारी कार्यक्रमों में इसे अनिवार्य करने का फैसला लिया है। 3 मिनट 10 सेकंड तक राष्ट्रगीत बजेगा और सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा। फैसले पर बीजेपी, AIMIM और SP की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

author-image
Sourabh Pal

केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब वंदे मातरम् के 6 छंद आधिकारिक रूप से अपनाए जाएंगे और सरकारी कार्यक्रमों में इसे अनिवार्य रूप से बजाया जाएगा। निर्देश के अनुसार राष्ट्रगीत 3 मिनट 10 सेकंड तक बजेगा और इसके दौरान सभी को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा। सरकार ने राष्ट्रगीत में एकरूपता लाने पर जोर दिया है। साथ ही राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को एक साथ बजाने को लेकर भी नया निर्देश जारी किया गया है।इस फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। बीजेपी ने कहा कि यह गलतियों को सुधारने का समय है और यह कदम 75 साल पहले ही उठाया जाना चाहिए था। पार्टी का कहना है कि विपक्ष को सीधी बात समझ नहीं आती।वहीं AIMIM ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को अब यह मुद्दा याद आ रहा है और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का हर फैसला ‘ऐतिहासिक’ बताया जाता है और वह सिर्फ अपना माहौल बनाने में लगी है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें