Advertisment

Aaj Ka Mudda : मिले राहुल-बृजमोहन..., सियासत या 'सम्मोहन'...

Aaj Ka Mudda : संसद परिसर से सामने आई एक तस्वीर ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस तस्वीर में बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

author-image
Sourabh Pal

Aaj Ka Mudda : बीजेपी में रहते हुए भी बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस की मदद करते हैं..करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे..छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का ये बयान अब सिर्फ बयान नहीं रहा..मंगलवार को संसद भवन परिसर से आई इस तस्वीर ने सियासत में नया फसाना छेड़ दिया है..जी हां कभी-कभी राजनीति में एक तस्वीर..हजार बयान दे जाती है..संसद परिसर की इस तस्वीर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे और बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक साथ नजर आ रहे हैं....इस तस्वीर से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है..

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें