भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों से कुल कई नामों की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा का टिकट मिला है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us