मौका था बीजेपी के उन नए पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का..जिन्हें 2027 में पंचायत और निकाय चुनाव में पार्टी को विजय दिलाना है..शुरुआत में ही पार्टी की विचारधारा और कार्यपद्धति को एक गाने से रीचार्ज किया गया..इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा भी कि गीत सुनने का नही बल्कि जीवन मं उतारने का है..2027 के पंचायत और निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया गया..क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यपद्धति और संगठन की मजबूती पर जोर दिया..प्रशिक्षण में सभी को बताया गया कि पार्टी कैसे मजबूत होगी और चुनाव जीतेगी..मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा इसीलिए हम कांग्रेस से अलग हैं..जब आग लगे तब कुआं नहीं खोदते..पहले से ही तैयारी में रहते हैं..इसीलिए पूरे 16 निगम जीतते हैं..
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us