Advertisment

Bhopal Sisters Trafficking Case : 'बेनकाब' झुग्गी से विला तक...हाईप्रोफाइल रैकेट, रेप-धर्मांतरण, लिवइन और साजिश का 'डर्टी' गेम

भोपाल में दो बहनों अमरीन और आफरीन को युवतियों को इंस्टाग्राम के जरिए फंसाकर अमीर युवकों तक पहुंचाने और अवैध गतिविधियों में शामिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर गिरोह से जुड़े सबूत जुटाए, अन्य आरोपी फरार हैं।

author-image
Sourabh Pal

भोपाल में दो बहनों की चौंकाने वाली करतूत सामने आई उनका काम अमीर युवकों को लड़कियां सप्लाई करना और धर्मांतरण कराना था इससे जो काली कमाई हुई, उसके बूते वे अब्बास नगर की झुग्गी से निकलकर आशिमा मॉल के पास स्थित सागर रॉयल विला में आलीशान घर तक पहुंच गईं अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं मामले का खुलासा तब हुआ, जब रविवार रात को भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां राजधानी के बाग सेवनिया थाने पहुंच गईं दोनों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई 21 और 32 साल की दोनों लड़कियों की आपसी पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है अमरीन और आफरीन ने पुलिस को बताया कि वे गरीब घरों की लड़कियों को टारगेट करती थीं पहले मदद के नाम पर घरेलू काम के लिए रखती थीं फिर हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल का सपना दिखाकर बड़ी पार्टीज में ले जाती थीं वहां उन्हें रईसजादों के आगे परोस दिया करती थीं पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए है जिसमें कई युवतियों के फोटो भी है साथ ही पुलिस को देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने के भी सबूत मिले है... 

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें