Advertisment

Bhopal: भोपाल में युवतियों को दहशत में रखने वाले 'सीरियल कटर मैन' हुआ गिरफ्तार...

भोपाल में एक हफ्ते से युवतियों में दहशत फैलाने वाला ‘सीरियल कटर मैन’ गिरफ्तार हो गया है। पत्नी से विवाद के चलते आरोपी ने तीन छात्राओं पर धारदार कटर से हमला किया। आरोपी मिनाल इलाके से पकड़ा गया।

author-image
Sourabh Pal

लगभग एक हफ्ते तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में युवतियों को दहशत में रखने वाले भोपाल का 'सीरियल कटर मैन' गिरफ्तार हो गया है, पत्नी से झगड़े का गुस्सा वो युवतियों पर हमला कर निकाल रहा था, पुलिस के अनुसार अचानक हमले कर शहर को हिला देने वाला आरोपी मिनाल इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह आम लोगों के बीच ही छिपकर रह रहा था, आरोपी सागर जिले का रहने वाला है और शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से वैवाहिक विवादों से जूझ रहा था, जिसके चलते वह हिंसक हो गया, हमले गुरुवार रात करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच हुए, दो घटनाएं पिपलानी इलाके में सामने आईं, जबकि तीसरी घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई,  पीड़ितों में दो कॉलेज छात्राएं और एक बारहवीं कक्षा की छात्रा शामिल हैं,  सभी को धारदार कटर से घायल किया गया.पहचान से बचने के लिए आरोपी मास्क पहनता था, और वह बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें