Advertisment

Bhopal: भोपाल में स्लॉटर हाउस की आड़ में गौ तस्करी केस, ब्लैकमेलर राजेश तिवारी का नया वीडियो देखें

भोपाल में स्लॉटर हाउस की आड़ में गौ तस्करी केस में आरोपी असलम चमड़ा के करीबी से 3 लाख की ब्लैकमेलिंग करने वाले पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे 50 हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं।

author-image
Rahul Garhwal

भोपाल में स्लॉटर हाउस की आड़ में गौ तस्करी के मामले में आरोपी असलम चमड़ा के करीबी से ब्लैकमेलिंग करने वाले पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इसी बीच राजेश तिवारी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे असलम चमड़ा के करीबी से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। असलम चमड़ा का करीबी टेबल के नीचे से नोटों की गड्डी देना चाहता है लेकिन राजेश तिवारी इनकार कर देते हैं, क्योंकि उन्होंने 3 लाख रुपये मांगे थे और असलम चमड़ा का करीबी सिर्फ 50 हजार रुपये लेकर आया था। वीडियो में राजेश तिवारी कहते हैं कि वे मदद कर रहे हैं। राजेश तिवारी कहते हैं कि 1 लाख करके दे दो, लेकिन असलम चमड़ा का करीबी कहता है उसके पास अभी नहीं हैं। आरोपी के मोबाइल में ब्लैकमेलिंग के कई वीडियो मिले हैं। भोपाल पुलिस को आशंका है कि राजेश तिवारी ने कई लोगों को ब्लैकमेल किया होगा। पुलिस ने पूर्व रेल कर्मचारी राजेश तिवारी का मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजा है। मोबाइल फोन से कई राज खुल सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें