Advertisment

Bhopal: टीचर भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

भोपाल: शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर DPI कार्यालय पर चयनित अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन। वर्ग-2 और वर्ग-3 में 25 हजार पदों की मांग।

author-image
Sourabh Pal

शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने DPI (लोक शिक्षण संचालनालय) कार्यालय के बाहर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बहुत कम है, जबकि योग्य उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने मांग की कि कम से कम 25 हजार पदों पर भर्ती की जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें