अगर आप भी टिंडर या किसी डेटिंग ऐप पर अपना 'परफेक्ट मैच' ढूंढ रहे हैं, तो रुक जाइए। भोपाल में ठगी का एक नया और बेहद खतरनाक पैटर्न सामने आया है, जिसे 'ड्रंकन गर्ल स्कैम' या 'बिल स्कैम' कहा जा रहा है। इसका तरीका हर जगह एक जैसा है—ऐप पर मैच होते ही लड़की तुरंत मिलने की ज़िद करती है, आपको अपनी पसंद के किसी महंगे कैफे या बार में ले जाती है, और फिर बातों-बातों में हजारों की शराब और खाना ऑर्डर करती है। आपको लगता है ये एक रोमांटिक डेट है, लेकिन असल में यह आपकी जेब खाली करने की एक सोची-समझी साजिश होती है। इस नए स्कैम का ताज़ा और डरावना उदाहरण अब मध्य प्रदेश की राजधानी से सामने आया है।" "इस नए पैंतरे का शिकार भोपाल का एक युवक बना, जिसे ऐप पर मिली 'कविता' नाम की लड़की ने एक जाल में फंसाया। लड़की उसे एक स्पेसिफिक बार में ले गई और देखते ही देखते 32,888 रुपये का बिल बनवा दिया। जब बिल आया, तो वह वॉशरूम जाने के बहाने रफूचक्कर हो गई। इसके बाद जो हुआ, वह किसी के साथ भी हो सकता है—बार के स्टाफ ने अकेले बचे युवक को घेर लिया और पैसे न होने पर उसकी **कीमती बाइक जब्त कर ली**। यह सिर्फ एक शहर की कहानी नहीं है, बल्कि एक चेतावनी है कि ऑनलाइन दुनिया की अनजान मुलाकाते आपको सड़क पर ला सकती हैं।"
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us