Advertisment

MP VidhanSabha 2026 : सदन में सिंगरौली कोयला खनन पर संग्राम, मुआवजे को लेकर तीखी बहस, Congress ने किया वॉकआउट

Bhopal विधानसभा में Singrauli कोयला खनन को लेकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने बिना उचित मुआवजा दिए खनन शुरू करने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायकों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिलने तक खनन रोकने की मांग की।

author-image
Sourabh Pal

Bhopal में विधानसभा के सदन में Singrauli के कोयला खनन को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि बिना उचित मुआवजा दिए खनन कार्य शुरू कर दिया गया। दावा किया गया कि 8 में से 5 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया, लेकिन करीब 12 हजार परिवारों को अब तक उनका हक नहीं मिला। साथ ही गलत लोगों को मुआवजा दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और मांग की कि जब तक प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलता, तब तक खनन कार्य रोका जाए।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें