भिलाई में जरूरतमंद परिवारों के लिए एक अनोखी पहल की घोषणा की गई है। वैशाली नगर विधायक Rikesh Sen ने ₹1 में ब्राइडल मेकअप और मेहंदी की सुविधा देने का ऐलान किया है।यह योजना 8 मार्च, महिला दिवस से शुरू होगी। इसके तहत प्रतिष्ठित मेकअप आर्टिस्ट अपनी सेवाएं देंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को शादी के अवसर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा 2 अप्रैल से ₹1 में पावर वाला चश्मा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई है, जिससे जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक की इस पहल को सामाजिक सहयोग और जनसहभागिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us