Advertisment

रायपुर में निजी अस्पतालों की हड़ताल, भुगतान नहीं होने पर इलाज लंबे समय तक बंद

आयुष्मान योजना के मरीजों को बड़ा झटका लगा है। AHPI से जुड़े निजी अस्पतालों ने 1500 करोड़ से ज्यादा भुगतान लंबित होने पर आज इलाज बंद रखा है। भुगतान नहीं होने पर इलाज लंबे समय तक बंद रहने की चेतावनी दी गई है।

author-image
Sourabh Pal

आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को आज बड़ा झटका लगा है। AHPI से जुड़े निजी अस्पतालों ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए इलाज बंद रखने का फैसला किया है। अस्पतालों का कहना है कि सरकार पर उनका 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान लंबित है, जिसकी वजह से अस्पतालों का संचालन प्रभावित हो रहा है।निजी अस्पतालों ने साफ शब्दों में सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो इलाज लंबे समय तक बंद रखा जा सकता है। इस फैसले का सीधा असर आयुष्मान योजना के लाभार्थियों पर पड़ेगा, खासतौर पर गरीब और ग्रामीण इलाकों के मरीजों पर, जो मुफ्त इलाज के लिए इन अस्पतालों पर निर्भर हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें