छत्तीसगढ़ में डेडलाइन से पहले नक्सलवाद के खात्मे का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है ... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और विकास को लेकर हाईलेवल बैठकें पूरी कर ली हैं ... रायपुर में हुई इन बैठकों में सबसे पहले सुरक्षा और इंटेलिजेंस तैयारियों की समीक्षा की गई ... इसके बाद विशेष बैठक में LWE यानी लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज़्म पर चर्चा हुई ... जिसमें नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारी और संयुक्त मोर्चा शामिल रहे ... तीसरे चरण में नक्सल नेटवर्क को तोड़ने, आत्मसमर्पण बढ़ाने और प्रभावित इलाकों में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रणनीति तय की गई ... बस्तर के विकास के रोडमैप और मूलभूत सुविधाओं पर भी गृह मंत्री ने विशेष फोकस किया .. बैठक में बस्तर को आदिवासी संभाग बनाने और नक्सल क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही पर भी विचार हुआ ... अमित शाह ने कई विभागों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा और विकास दोनों को संतुलित करने का संदेश दिया ...
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us