Advertisment

आज का मुद्दा: मिशन मालवा-निमाड़ खोलेगा सत्ता के किवाड़? सत्ता का नया पावर ज़ोन

मध्य प्रदेश की राजनीति में मालवा-निमाड़ का प्रभाव बढ़ा है। भाजपा ने मोहन यादव को सीएम चुना, जबकि कांग्रेस ने जीतू पटवारी और रीना बोरासी जैसे शीर्ष पद मालवा से दिए, जिससे क्षेत्र का राजनीतिक दबदबा और मजबूत हुआ।

author-image
Ujjwal Jain

बीजेपी ने मालवा से दिया मुख्यमंत्री तो इधर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष महिला कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष भी मालवा निमाड़ से दिए। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक समय में चंबल क्षेत्र का दबदबा होता था वही दबदबा अब मध्य प्रदेश की राजनीति में मालवा निमाड़ क्षेत्र का देखने को मिल रहा है भाजपा ने मालवा से सीएम के रूप में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को चुना हाल ही में भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की उसमें भी कहीं ना कहीं मालवा का दबदबा दिखाई दिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मालवा से कांग्रेस ने बनाया जीतू पटवारी को वही कल कांग्रेस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी कर दी है महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी मालवा से बनाई गई है रीना बोरासी को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Advertisment
Malwa Region. political jitu patwari Mohan Yadav Congress bjp Malwa-Nimar madhya pradesh politics
Advertisment
चैनल से जुड़ें