Aaj Ka Mudda Madhaya Pradesh :मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर लगातार बड़े फैसले कर रही है..इसी कड़ी में खबर ये है कि 30 जनवरी को घोषित हुई तीन जिलों की कार्यकारिणी भंग की जाएगी..जंबो कार्यकारिणी पर केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी के बाद प्रदेश कांग्रेस ने नई गाइडलाइन तय कर दी है..अब कमेटियां छोटी होंगी और जिम्मेदारी तय होगी..दरअसल, कई जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने स्तर पर बड़ी संख्या में नाम भेज दिए थे..कुछ जिलों में सैकड़ों नेताओं को जिला कार्यकारिणी में जगह दे दी गई..कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 250 सदस्य..सागर शहर में कमेटी में 136 मेंबर..मऊगंज में 50 से ज्यादा पदाधिकारी बनाए गए थे..ये जानकारी जब केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची..तो नाराजगी सामने आई..राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीमित और प्रभावी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए..सबसे बड़ा झटका पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में माना जा रहा है..
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us